{"_id":"5f7dfd3d8ebc3e9b9e6c5ede","slug":"1-person-dead-as-two-bikes-hit-fearsely-solan-news-sml347518993","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। दोनों बाइक चालकों को घायल अवस्था में सोलन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आपसी टक्कर हो गई। इस कारण दोनों चालकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों में सतवीर निवासी बड़सर जिला हमीरपुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी बाइक के चालक हरविंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं जो उपचाराधीन है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
उधर, थाना प्रभारी धर्मपुर दयाराम ठाकुर ने मामले की पुष्टि कर बताया कि घायल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।