फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News Supplier arrested with drugs and 14 cartridges in Nalagarh 10 mobile phones and cash also recovered

Solan News: नालागढ़ में नशे के सामान और 14 कारतूस के साथ सप्लायर गिरफ्तार, 10 मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद

Thu, 09 Jan 2025 09:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 09:07 PM IST
सार

वीरवार को पुलिस ने नशे के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर पर 14 कारतूस, चिट्टा, चूरापोस्त, दस मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Solan News Supplier arrested with drugs and 14 cartridges in Nalagarh 10 mobile phones and cash also recovered
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने नालागढ़ से नशे के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने चिट्टे के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर की है। वीरवार को आरोपी के घर पर दबिश देकर पुलिस ने 14 कारतूस, चिट्टा, चूरापोस्त, दस मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। उसे गिरफ्तार कर अर्की ले जाया गया है। वहीं आरोपी को अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन


एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार जनवरी को गश्त के दौरान गांव डुमैहर के समीप दो युवकों अक्षय कुमार निवासी गांव टुकाडी डाकघर कुनिहार और भवानी सिंह निवासी गांव बडोग जोबड़ी तहसील अर्की से 9.20 ग्राम चिटटा बरामद किया था। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, वहीं आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भी लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों से पता चला कि यह चिट्टा नालागढ़ से एक व्यक्ति शेरा चाचा से 30,000 रुपये में खरीद कर लाए थे। इस पर पुलिस थाना अर्की की टीम ने आरोपी शेर मोहम्मद निवासी नालागढ़ को 8 जनवरी को उसके घर पर रेड की गई। पुलिस ने उससे 6 ग्राम से ज्यादा चिट्टा, 1.137 किलो चूरापोस्त, 14 अवैध कारतूस, 10 मोबाइल फोन और करीब 39,000 रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed