{"_id":"67c3e9f656eb1312150bbd15","slug":"solan-news-30-year-old-youth-caught-with-five-grams-of-chitta-police-had-received-secret-information-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पांच ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया 30 साल का युवक, पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पांच ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया 30 साल का युवक, पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
Sun, 02 Mar 2025 10:49 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:49 AM IST
सार
जिला सोलन में पुलिस टीम ने एक 30 वर्षीय युवक से पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोलन पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी सपरून की पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए दोहरी दीवार के पास मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना मिली कि सचिन ठाकुर नामक युवक सोलन शहर में चिट्टा बेचने की फिराक में है और यदि इसी समय उसकी तलाशी ली जाए तो उससे चिट्टा बरामद हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक जिसका नाम व पता सचिन ठाकुर निवासी गांव दामकड़ी जिला सोलन उम्र 30 वर्ष है उसकी तलाशी ली। जिसमें करीब पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्वेषण के दौरान उक्त आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन