फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall in himchal

बर्फबारी और बारिश से शीतलहर की चपेट में हिमाचल

Sat, 15 Feb 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Feb 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
snowfall in himchal

मौसम के बदले रुख ने हिमाचल के पहाड़ों को एक बार फिर सफेद चादर से ढक दिया है। वीरवार देर रात को शिमला, किन्नौर, मनाली, चंबा और लाहौल स्पीति की चोटियों पर शुरू हुआ हिमपात का सिलसिला शुक्रवार दिन को भी जारी रहा। मैदानों में भी लगातार बारिश होने से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

विज्ञापन


मनाली, डलहौजी, कल्पा और केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में है। लाहौल स्पीति का जिला मुख्यालय केलांग -11.7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। शिमला का अधिकतम तापमान शुक्रवार को मात्र तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। बर्फबारी के कारण शिमला से ऊपरी शिमला के रोहडू, चौपाल और नारकंडा आदि का संपर्क कट गया है। किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ तक भी सड़क संपर्क नहीं है।
विज्ञापन


नारकंडा में दो फुट बर्फ है। कुफरी में हिमपात के कारण एनएच-22 वीरवार रात से बंद पड़ा है। ढली से आगे वाहनों की आवाजाही ठप है। इस सड़क पर निगम के 172 रूट फेल हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 बसें फंसी हैं। लाहौल में भी करीब 30 से अधिक सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग दर्रा में चार फुट, मनाली में एक फुट, केलांग में पांच, उदयपुर में तीन तथा कोकसर में एक फुट बर्फबारी की सूचना है। किन्नौर के 50 बस रूट बंद हैं और और काजा की ओर एनएच भी ठप है। सिरमौर के चूड़धार और हरिपुरधार में जमकर बर्फबारी हुई है। रेणुका की करीब 30 पंचायतों में 18 घंटे से बिजली नहीं है। कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है।

मंडी में पाराशर झील बर्फबारी से जम गई है। चंबा के लगभग सभी ऊपरी इलाके बर्फ से ढक गए। सुबह चंबा शहर में भी फाहे गिरे। भरमौर और पांगी में ताजा हिमपात हुआ।

कल से मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार मौसम रविवार तक साफ होगा। शनिवार को चोटियों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसके बाद 16 से 20 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर से बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और पूरे उत्तर भारत में इसका असर देखा गया।


नारकंडा में 17 घंटे बर्फ में फंसे रहे वाहन
वीरवार रात को हुई बर्फबारी में नारकंडा से रामपुर के रास्ते में कुछ गाड़ियां फंस गई। इन्हें 17 घंटे बाद 3.30 बजे निकाला जा सका। गाड़ी के साथ फंसे आनी नित्थर के दिनेश और काफ नू के लवली नेगी ने बताया कि ओडी और नारकंडा के बीच 6 से 7 वाहन फंसे थे। करीब दो दर्जन लोगों ने रात गाड़ी में ही गुजारी। शुक्रवार दोपहर बाद तक छोटी गाड़ियां ही निकाली जा सकीं। बड़े वाहन अभी फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed