हिमाचल में बर्फ और बारिश का दौर जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। बर्फबारी के कारण यातायात में भी बाधा पैदा हो रही है। प्रदेश की 50 से ज्यादा सड़कें और निगम के 80 से ज्यादा रूट इस बर्फबारी से प्रभावित हैं।
रविवार को पर्यटन नगरी मनाली में हल्का हिमपात हुआ जबकि राजधानी शिमला में बर्फ के फाहे गिरे। सुबह हल्की धूप के बाद बारिश और शाम के समय बर्फबारी शुरू हो गई।
चंबा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और स्पीति में हिमपात हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटों में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
बर्फबारी से हो रही परेशानी
विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी और बारिश हो रही है। अगले कुछ दिन तक इसका प्रभाव रहेगा। हालांकि, सोमवार को मैदानी इलाकों में मौसम साफ हो सकता है।
सिरमौर जिले में बारिश और ऊपरी इलाकों में हिमपात होने के कारण हरिपुरधार-नौहराधार क्षेत्र में जनजीवन बेहाल है। बिलासपुर में लगातार बारिश हो रही है। नारकंडा में बर्फबारी से अभी एनएच बंद हैं।
नारकंडा में करीब 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। किन्नौर जिले में सभी ग्रामीण रूट बंद हैं। रोहडू-शिमला मार्ग बंद है। कांगड़ा घाटी में दिन भर बारिश और धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ।