{"_id":"7b3baf99ed6d7af8be20166322bdc47f","slug":"snowfall-in-himachal-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अगले 48 घंटे भारी बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अगले 48 घंटे भारी बर्फबारी की चेतावनी
अमर उजाला/ शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बुधवार को कई रंग दिखाए। सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। ग्यारह बजे के लगभग शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी, ठियोग में हिमपात हुआ।
विज्ञापन
जाखू में बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी में काफी समय तक बारिश होती रही। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। लेकिन बाद में फिर से मौसम ने करवट बदली और ठंड बढ़ गई।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बुधवार की ऊपरी चोटियों पर हिमपात हुआ। चंबा में सुबह के समय मौसम खराब रहा।
विज्ञापन
शाम के समय तक जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी कई संपर्क मार्ग बंद पड़ गए। किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच सेमी बर्फबारी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
जिले में आधा दर्जन ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बंद है। कांगड़ा में सुबह व दोपहर को बारिश के साथ धौलाधार की चोटियों पर बर्फबारी हुई।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी हिमपात और बारिश होने की आशंका है। विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने भी सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।