फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall in himachal

हिमाचल में अगले 48 घंटे भारी बर्फबारी की चेतावनी

Thu, 06 Feb 2014 10:43 AM IST
अमर उजाला/ शिमला ब्यूरो
अमर उजाला/ शिमला ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बुधवार को कई रंग दिखाए। सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। ग्यारह बजे के लगभग शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी, ठियोग में हिमपात हुआ।

विज्ञापन


जाखू में बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी में काफी समय तक बारिश होती रही। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। लेकिन बाद में फिर से मौसम ने करवट बदली और ठंड बढ़ गई।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बुधवार की ऊपरी चोटियों पर हिमपात हुआ। चंबा में सुबह के समय मौसम खराब रहा।
विज्ञापन


शाम के समय तक जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी कई संपर्क मार्ग बंद पड़ गए। किन्नौर जिले के  ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच सेमी बर्फबारी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में आधा दर्जन ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बंद है। कांगड़ा में सुबह व दोपहर को बारिश के साथ धौलाधार की चोटियों पर बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी हिमपात और बारिश होने की आशंका है। विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने भी सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed