{"_id":"6a8d9ef7afe1c52fdc0de491","slug":"zonal-sports-competition-begins-in-saniyo-deedag-nahan-news-c-177-1-nhn1002-187068-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सानियो दीदग में जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सानियो दीदग में जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
सानियो दीदग स्कूल में अंडर-19 छात्र वर्ग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एसडीएम राजकुम
एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। शिक्षा खंड राजगढ़ के अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी राजगढ़ उमेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में शिक्षा खंड राजगढ़ के 21 स्कूलों के 286 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 17 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तीन उच्च विद्यालय और एक निजी विद्यालय शामिल है। प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय खेल संघ सिरमौर के तत्वावधान में किया जा रहा है। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।