{"_id":"5769795a4f1c1b8c1bb482e8","slug":"yoga-divs-celebrated-in-sirmaure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर जिला में विश्व योगा दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर जिला में विश्व योगा दिवस मनाया
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
yoga in haridwar and rishikesh on international yoga day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन/ राजगढ़/ सराहां (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद सिरमौर में खूब योग हुआ। सुबह-सवेरे उठकर लोग योग करने निकल गए। नाहन शहर के कच्चा टैंक के समीप एनवाईके के सौजन्य से मेघा योगा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने योग किया। विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में भी इस अवसर पर योग क्रियाएं की गईं। कपालभाती, अनुलोम-विलोम आदि क्रियाओं के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।
कच्चा टैंक में नेहरू युवा केंद्र और आयूष विभाग सिरमौर के संयुक्त तत्वाधान में मेघा योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। इसके अलावा जिला के कई संस्थानों में इसी तरह के शिविर आयोजित किए गए।
विज्ञापन
कॅरिअर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। समूचे प्रदेश की तरह स्कूल के बच्चों में भी योगा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य सपना सोलंकी ने बच्चों को योग के महत्व की जानकारी दी। सरकारी और निजी स्कूलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
उधर, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में तहसील स्तरीय योग दिवस मनाया गया जिसमें छात्र -छात्राओं व स्टाफ के अतिरिक्त स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी ओपी शर्मा, अश्वनी, देशराज व सूरजपाल व कमलेश ठाकुर ने योग करवाया और आचार्य विवेक चैतन्य ने भी विचार प्रकट किए। इसके अतिरिक्त सभी स्कूलों मांडियाघाट, सनियों दीदग, छोगटाली, भुईरा, फागू, पबियाना, शरगांव में भी योग की कक्षाएं चलीं।
शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलाह में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने की। सराहां में योग दिवस पर कई स्कूलों में कार्यक्रम किए गए। पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने ज्योतिरमय विद्या मंदिर स्कूल में योगा अभ्यास किया जिसमें स्कूलों के बच्चों और स्टाफ ने भारी संख्या में भाग लिया। इसके अलावा सराहां स्कूल में भी योग दिवस मनाया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में एनसीसी और एनएसएस से जुड़े छात्रों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। एनसीसी अधिकारी गुरदयाल सिंह ने प्रत्येक आसन एवं स्वास्थ्य पर प्रभाव बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। रावमापा कोटीबोंच में भी एनसीसी कैडेट्स ने सुबह योग किया।