फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yog utsav in rajgarh on 22 and 23 july

Sirmour News: राजगढ़ में 22 और 23 जुलाई को होगा वार्षिक योग उत्सव एवं व्यास पूजा

Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
yog utsav in rajgarh on 22 and 23 july
-आयोजकों ने आध्यात्मिक एवं योग साधना का लाभ उठाने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। योग साधन आश्रम राजगढ़ में 22 और 23 जुलाई को वार्षिक योग उत्सव एवं व्यास पूजा का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी अविनाश दानी ने बताया कि योगेश्वर प्रभु रामलाल जी महाराज की अपार कृपा और परम पूज्य सद्गुरुदेव चमन लाल कपूर की आज्ञा से हाब्बन रोड स्थित योगाश्रय में दो दिवसीय योग उत्सव आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योग उत्सव के दौरान प्रतिदिन निशुल्क योग प्रशिक्षण, श्री योग महादिव्य रामायण का अखंड पाठ और हठ योग का विशेष प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य योग एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

अविनाश दानी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं योग प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग उत्सव में शामिल होकर श्रद्धालु योग साधना, आध्यात्मिक सत्संग और धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed