{"_id":"66e19c39de863781bb0e09ea","slug":"yamuna-shard-utsav-will-be-organised-from-14-octoberto-16-oct-nahan-news-c-177-1-ssml1030-132222-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 14 से 16 अक्तूबर तक मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 14 से 16 अक्तूबर तक मनाया जाएगा
विज्ञापन
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक को संबोधित करते एसडीएम जीएस चीमा: संवाद
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 14 से 16 अक्तूबर तक मनाया जाएगा
सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनियां रहेंगी मुख्य आर्कषण : एसडीएम
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पांवटा साहिब का आयोजन 14 से 16 अक्तूबर तक चलेगा। इस आयोजन को भव्य एवं परंपरागत ढंग से आयोजित करने को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों व संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का भव्य एवं परंपरागत ढंग से आयोजित किया जाएगा। यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गण्यमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।
कहा कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं भी शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम चीमा ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों की ओर से स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है जिससे महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके। यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर परंपरागम ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ यमुना शरद महोत्सव के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष राजेंद्र
प्रसाद तिवारी, बीएमओ डॉ. केएल भगत, उपमंडल आयुष अधिकारी जसप्रीत कौर, इंस्पेक्टर पांवटा साहिब करतार सिंह, सीडीपीओ गीता सिंगटा, एसएमएस उद्यान विभाग अमित बख्शी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
संवाद