फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   worship of mata jai-vijya and aprajita organised in nahan on the ocasion of dushera

Sirmour News: घर-घर में हुआ जया-विजया-अपराजिता का पूजन

Tue, 24 Oct 2023 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
worship of mata jai-vijya and aprajita organised in nahan on the ocasion of dushera
नाहन में जया-विजया-अपराजिता देवियों के पूजन की तैयारी करता एक परिवार। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

घर-घर में हुआ जया-विजया-अपराजिता का पूजन
दशहरा उत्सव पर जीत के लिए शक्तियों की श्रद्धा से की गई पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दशहरे के पावन पर्व पर मंगलवार को नाहन में जया-विजया-अपराजिता देवियों का पूजन घर-घर में किया गया।
लोगों ने शक्तियों के पूजन के लिए दशहरे के दिन सुबह के समय सबसे पहले घरों के प्रांगण को पानी से धोने के बाद गोबर से लीपकर स्वच्छ किया।
इसके बाद उस स्थान पर शक्तियों के प्रतीक के रूप में गोबर की पाथियां स्थापित की। इसके बाद भगवान गणेश के पूजन के बाद जया-विजया-अपराजिता का पूजन किया।
राज परिवार से संबंध रखने वाले पंडित रमेश मिश्रा ने बताया कि दशहरे पर किसी कार्य में जीत हासिल करने के लिए शक्तियों की श्रद्धा के साथ की गई पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।
उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान घरों में उगाए गए जौ के उपयोग के साथ-साथ अस्त्र-शस्त्र, पुस्तकों कलम आदि की भी पूजा की जाती है। पूजा के बाद बहनें व बुआ अपने भाइयों व भतीजों के कानों पर जौ रखकर उनकी रक्षा की मंगलकामनाएं करती हैं।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि रियासत काल से भी पूर्व यदुवंशी कुल में विजय दशमी के दिन जया-विजया-अपराजिता देवियों की पूजा-अर्चना की जाती रही है। सदियों पुरानी चली आ रही इस धार्मिक परंपरा का आज भी निर्वाह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed