{"_id":"6a6748f4e6467c5a4a098bc4","slug":"workshop-of-chambers-of-commerce-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184528-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वित्तीय सुरक्षा का दिया संदेश, उद्यमियों को बताए निवेश के लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वित्तीय सुरक्षा का दिया संदेश, उद्यमियों को बताए निवेश के लाभ
विज्ञापन
पांवटा में आयोजित कार्यशाली में मौजूद उद्यमी और प्रतिनिधि। संवाद
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पीएफआरडीए के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित
विशेषज्ञों ने सेवानिवृत्ति योजना, बचत, निवेश और नियमित आय के विकल्पों पर दी विस्तृत जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा साहिब इकाई और पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के संयुक्त तत्वावधान में गोंदपुर स्थित चैंबर परिसर में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), अटल पेंशन योजना (एपीवाई) और सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय सुनिश्चित करने के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में पीएफआरडीए के सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार, एसबीआई पेंशन फंड्स के प्रबंधक चंद्र प्रकाश, आदित्य बिरला कैपिटल पेंशन फंड्स के क्षेत्रीय प्रमुख सुमित कुमार और एचडीएफसी के वरिष्ठ बिक्री प्रबंधक विकास रावत और सनोज कुमार ने एनपीएस, एपीवाई एवं अन्य पेंशन योजनाओं की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सेवानिवृत्ति की समय रहते योजना बनाने, नियमित बचत और निवेश के महत्व, निकासी प्रक्रिया, नए नियमों और सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय प्राप्त करने के विकल्पों की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से जुड़कर नियमित निवेश करने से कर्मचारियों और अन्य निवेशकों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा मिलती है। साथ ही एनपीएस से जुड़ने की प्रक्रिया, इसके लाभ और वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बनाने के उपायों की भी जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
कार्यशाला के अंतिम सत्र में प्रश्नोत्तर का आयोजन किया गया, जिसमें उद्यमियों और प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। कार्यशाला में पांवटा साहिब के बड़ी संख्या में उद्यमियों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भाग लिया तथा एनपीएस की उपयोगिता, पंजीकरण प्रक्रिया और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल और एकल खिड़की पांवटा साहिब के सदस्य सचिव नरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।-- -- -
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने सेवानिवृत्ति योजना, बचत, निवेश और नियमित आय के विकल्पों पर दी विस्तृत जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा साहिब इकाई और पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के संयुक्त तत्वावधान में गोंदपुर स्थित चैंबर परिसर में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), अटल पेंशन योजना (एपीवाई) और सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय सुनिश्चित करने के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में पीएफआरडीए के सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार, एसबीआई पेंशन फंड्स के प्रबंधक चंद्र प्रकाश, आदित्य बिरला कैपिटल पेंशन फंड्स के क्षेत्रीय प्रमुख सुमित कुमार और एचडीएफसी के वरिष्ठ बिक्री प्रबंधक विकास रावत और सनोज कुमार ने एनपीएस, एपीवाई एवं अन्य पेंशन योजनाओं की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सेवानिवृत्ति की समय रहते योजना बनाने, नियमित बचत और निवेश के महत्व, निकासी प्रक्रिया, नए नियमों और सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय प्राप्त करने के विकल्पों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से जुड़कर नियमित निवेश करने से कर्मचारियों और अन्य निवेशकों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा मिलती है। साथ ही एनपीएस से जुड़ने की प्रक्रिया, इसके लाभ और वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बनाने के उपायों की भी जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
कार्यशाला के अंतिम सत्र में प्रश्नोत्तर का आयोजन किया गया, जिसमें उद्यमियों और प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। कार्यशाला में पांवटा साहिब के बड़ी संख्या में उद्यमियों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भाग लिया तथा एनपीएस की उपयोगिता, पंजीकरण प्रक्रिया और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल और एकल खिड़की पांवटा साहिब के सदस्य सचिव नरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।