फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   working women hostel

Sirmour News: उद्घाटन से पहले ही जर्जर हो रहा 3.44 करोड़ से बना कामकाजी सखी निवास महिला छात्रावास

Sun, 31 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
working women hostel
3.44 करोड़ लागत से तैयार कामकाजी महिलाओं के रामपुर घाट छात्रावास का भवन उद्घाटन से पहले ही जर्ज
-महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विभाग के माध्यम से बनकर तैयार 24 कमरों का तीन मंजिला छात्रावास
विज्ञापन

करीब 5 साल पहले बनकर तैयार योजना का लाभ सैकड़ों कामकाजी पात्र महिलाओं को नहीं मिल पा रहा

सुरेश तोमर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के माध्यम से देश में बेहतरीन योजना शुरू की गई है। इसके तहत शहरी, अर्ध-शहरी यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों की कामकाजी और रोजगार के लिए निकली कामकाजी महिलाओं को छात्रावास तैयार किए गए हैं। मिशन शक्ति-सखी निवास छात्रावास की सुविधा प्रदान की जा रही है। ऐसी ही योजना में पांवटा साहिब के रामपुरघाट में भी करीब 3.44 करोड़ बजट से तैयार की गई है। पिछले पांच वर्षों से तैयार करोड़ों लागत से बना ये भवन उद्घाटन से पहले ही जर्जर हो रहा है। पात्र कामकाजी महिलाओं को छात्रावास योजना भवन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

बता दें कि कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास भवन योजना के तहत पांवटा साहिब रामपुरघाट में 18 मई, 2018 को कार्य शुरू हुआ था। छात्रावास योजना प्रोजेक्ट का कुल अनुमानित बजट 3.72 करोड़ रुपये रखा था। इस योजना के लिए कुल 3.44 करोड़ रुपये बजट पहुंचा, जिससे पांवटा साहिब के रामपुरघाट में तीन मंजिला छात्रावास भवन बनाया गया। जनवरी 2022 में करीब 24 कमरों की सुविधा वाला तीन मंजिला छात्रावास भवन रामपुरघाट में बनकर तैयार हुआ है, लेकिन इस योजना का लाभ पात्र कामकाजी महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। पांवटा साहिब के रामपुरघाट में तीन मंजिला छात्रावास भवन बनाया गया। ये कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए तैयार छात्रावास योजना सफेद हाथी बन चुकी है।
विज्ञापन

इस छात्रावास भवन में मैदानी तल पर डाइनिंग हॉल, बहुउद्देश्यीय हॉल (मल्टीपर्पज हॉल), फर्नीचर रूम, चार कमरे किचन और शौचालय बने हैं। भवन के प्रथम तल पर 10 कमरे का किचन और शौचालय सुविधा सहित केयरटेकर ऑफिस भी बना है। दूसरे तल पर किचन, शौचालय, 10 कमरे और कॉमन रूम का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बॉक्स...
बीएसएनएल से विभाग को हैंडओवर हो चुका भवन, रिक्त पद भरे जाने हैं

छात्रावास में मैनेजर, कुक, लिपिक, वार्डन, केयरटेकर, चौकीदार, सफाई कर्मी पद भरे जाने हैं। इसके साथ फर्नीचर की भी सुविधा उपलब्ध होनी है। बीएसएनएल के माध्यम से सखी निवास-छात्रावास योजना भवन का निर्माण हुआ है। जनवरी 2022 में इस योजना का कार्य पूरा हो चुका है। उसके बाद भवन को हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग निदेशक को हैंडओवर भी कर दिया गया है।

--
पद भरे जाने के बारे में विभाग को भेजा पत्र : पवन गर्ग
डीपीईओ नाहन पवन गर्ग ने बताया कि रामपुरघाट स्थित तीन-मंजिल भवन योजना बनकर तैयार है। इसमें विभिन्न पदों को भरने को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। स्टाफ की नियुक्ति होने पर ही छात्रावास भवन के कमरों को पात्र कामकाजी महिलाओं के लिए आवंटित किया जा सकेगा।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed