फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Workers told MP Suresh that MLA Reena is ignoring them.

Sirmour News: सांसद सुरेश से बोले कार्यकर्ता, विधायक रीना कर रहीं अनदेखी

Tue, 30 Dec 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Workers told MP Suresh that MLA Reena is ignoring them.
भाजपा मंडल की गुटबाजी आई सामने, समस्याओं को हल न करने का लगाय आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। भाजपा मंडल राजगढ़ में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। भाजपा मंडल सांसद सुरेश कश्यप और विधायक रीना कश्यप के खेमों में बंटते नजर आ रहे हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा से त्यागपत्र देने वाले पदाधिकारियों ने राजगढ़ स्थित विश्राम गृह में पूर्व भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष अमित पुंडीर की अध्यक्षता में सांसद का स्वागत के लिए कार्यक्रम किया। इसमें वे शिकायतें करते नजर आए।

कार्यक्रम में पूर्व एससी मोर्चा भाजपा महामंत्री राजेश राजा, रजत तोमर सहित अनुसूचित जाति समाज के लोग मौजूद रहे। इन लोगों ने खुलकर पीड़ा सांसद के समक्ष रखी। आरोप लगाए कि विधायक ने उनकी सुध नहीं ली। न ही उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया। अनुसूचित जाति समाज की मुख्य समस्याएं सड़कों, पेयजल, बिजली और आपदा से हुए नुकसान से जुड़ी थीं।
विज्ञापन


सांसद ने प्रशासन को तुरंत समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह रूग की सार्वजनिक रसोई के लिए दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही शमोगा अनुसूचित जाति बस्ती के लिए उठाऊ पेयजल योजना तैयार करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में समस्याओं का मौके पर ही समाधान हुआ। इसके बाद क्षेत्र में चर्चा है कि सांसद गुटबाजी को कम करने के स्थान पर हवा दे रहे हैं। इस अवसर पर अमित पुंडीर के नेतृत्व में कई लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन भी थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed