फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Worker suffers electric shock and burns while working on LT line.

Sirmour News: एलटी लाइन पर काम करते करंट लगने से झुलसा मजदूर

Mon, 31 Aug 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Worker suffers electric shock and burns while working on LT line.
ठेकेदार के खिलाफ पच्छाद थाने में मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद थाना क्षेत्र के कोटला बड़ोग गांव के पास विद्युत लाइन पर काम करते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे में मजदूर की छाती और हाथ झुलस गए। पुलिस ने इस मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी 31 वर्षीय मनोज दास ठेकेदार के अधीन एलटी लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में उसका हाथ आ गया। करंट लगने के बाद मनोज दास जमीन पर गिर गया। उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि विद्युत लाइन पर काम करते समय मजदूर के करंट की चपेट में आने के मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed