फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Worker dies after falling in a slope while working in mine pit

माइन पिट में काम करते ढांक में गिरने से कामगार की मौत

Thu, 07 Apr 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling in a slope while working in mine pit
पुरुवाला (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के चौकी मृगवाल में एक माइन पर काम करते समय एक कामगार की ढांक में गिरकर मौत हो गई है। उसकी पहचान रंगीलाल (36)निवासी चौकी मृगवाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र की बड़वास पंचायत के चौकी मृगवाल में गिरिलाइम एंड कैमिकल्स माइन में रंगीलाल काम कर रहा था। काम करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। वह माइन पिट से नीचे ढांक में गिर गया। रंगीलाल के पेट में पत्थर लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद काम कर रहे मजदूर इकट्ठा हो गए और पुलिस को हादसे की सूचना दी। घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में संचालक पर आरोप लगे हैं कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए माइन में पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इस वजह से यह हादसा हुआ।
डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने माइन संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed