{"_id":"6394c70dbcc25e18502c6107","slug":"worker-dies-after-being-hit-by-muffler-drill-machine-nahan-news-sml4303967166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गला घूटने से कामगार ने तोड़ा दम, खैरीचांगन में पेश आया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गला घूटने से कामगार ने तोड़ा दम, खैरीचांगन में पेश आया हादसा
विज्ञापन
फाइल पांच के साथ सिरमौर के ददाहू अस्पताल में घला घुटने से युवक की मौत मामले में जांच करती पुलिस। स?
- फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के साथ सटे कटाह शीतला पंचायत के खैरी चांगन गांव में एक कामगार युवक की गला घुटने से मौत हो गई। कामगार बिजली के ठेकेदार के पास कार्यरत था और ड्रिल मशीन से काम कर रहा था। उसका गले में पहना हुआ मफलर ड्रिल मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसका गला घुट गया और उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। रेणुका पुलिस ने संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। कामगार के शव को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा गया।
जानकारी के अनुसार खैरी चांगन निवासी नरेश कुमार (25) शुक्रवार देर शाम को एक शेड में ड्रिल मशीन से काम कर रहा था। अचानक गले का मफलर मशीन में फंस गया। गला घुटने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात्रि को ही उसके शव को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा गया है।
विज्ञापन
रेणुका थाने के एसएचओ रंजीत राणा ने हादसे की पुष्टि करते बताया कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रथम दृष्टया में कामगार की मौत गले में पड़े मफलर के ड्रिल मशीन में फंसने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो पाएगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है।