{"_id":"68f91892c44eee4f5e08747d","slug":"women-working-nahan-news-c-177-1-ssml1028-162944-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिलाओं ने स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिलाओं ने स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम
विज्ञापन
महिलाओं ने स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम
नाहन (सिरमौर)। अभिनंदन शहरी स्तरीय स्वयं सहायता संगठन से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं। संगठन की प्रधान रेश्मा ने बताया कि संगठन से जुड़ी महिलाएं घरों में काम आने वाली सजावटी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का निर्माण कर रही हैं। इससे महिलाओं को जहां काम मिल रहा है, वहीं वह स्वरोजगार की ओर कदम भी बढ़ा रहीं हैं।
उन्होंने बताया कि दिवाली पर्व को लेकर भी उनके संगठन से जुड़ी महिलाओं ने दीये, मोमबत्ती और दूसरी वस्तुओं का निर्माण किया था। इस सामान की प्रदर्शनी नाहन के चौगान मैदान में भी लगाई थी। उन्होंने कहा कि आने वाले मेलों में भी उनका संगठन तैयार किए गए सामान की प्रदर्शनी लगाएगा।
-- -- संवाद