फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Women were informed about financial management, savings, and credit facilities.

Sirmour News: महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन, बचत और ऋण सुविधाओं के बारे में बताया

Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women were informed about financial management, savings, and credit facilities.
यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में महिलाओं को योजनाओ की जानकारी देते अधिकारी। संवाद
यूकोआरसेटी नाहन में वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। यूकोआरसेटी नाहन में महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, ऋण सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में एलडीओ शिमला राहुल जोशी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एलडीएम सिरमौर सनोज सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने संबोधन में राहुल जोशी ने प्रतिभागियों को वित्तीय अनुशासन अपनाने, नियमित बचत करने और बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एलडीएम सनोज सिंह ने विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, स्वरोजगार ऋणों और वित्तीय समावेश के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


एफएलसीआरपी सिरमौर कृष्णा ने वित्तीय साक्षरता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी और प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया। आरसेटी की निदेशक नवजोत कौर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि वित्तीय जागरूकता आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में 30 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने भाग लेकर वित्तीय प्रबंधन और बैंकिंग सेवाओं से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed