{"_id":"5776a3344f1c1bd24979aa63","slug":"women-prsident-hasband-on-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान, पति संभालता है पंचायत की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रधान, पति संभालता है पंचायत की कुर्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भाणत में महिला प्रधान और पंचायत सचिव, उपप्रधान व पंचों के बीच विवाद पैदा हो गया है। पंचायत उपप्रधान सुनील दत्त शर्मा, सचिव विक्रम ठाकुर, सदस्य हंसराज, सुखीनंद व पंचायत चौकीदार रणवीर धीमान ने एसडीएम राजगढ़ को एक पत्र लिखकर शिकायत की है कि पंचायत प्रधान का पति पंचायत कार्यालय में आकर न केवल प्रधान की कुर्सी पर बैठता है, बल्कि चौकीदार को भी तंग करता है। इससे पंचायत का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
दूसरी और पंचायत प्रधान आशा देवी ने भी एसडीएम को शिकायत की है कि पंचायत सचिव उसके साथ अभद्र व्यवहार करता है और दबाव डालकर खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवाने के साथ-साथ जातिभेद भी रखता है। यही नहीं वह उनके पति के साथ भी दुर्व्यवहार करता है। पंचायत प्रधान का आरोप है कि सचिव उसके पति को पंचायत घर से निकलने की बात कहकर अकसर उकसाता है।
विज्ञापन
महिला प्रधान ने कहा कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती है इसलिए सचिव उसे तंग करता है। सचिव उन्हें पंचायत कार्यों में सहयोग नहीं देता। इस बारे में एसडीएम राजगढ़ राणा प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें भाणत पंचायत की दो शिकायतें मिली है। इसमें एक शिकायत पंचायत के उपप्रधान, सचिव व सदस्यों की है। जबकि दूसरी शिकायत पंचायत प्रधान आशा देवी की प्राप्त हुई है। उन्होंने इन दोनों शिकायतों को पंचायत निरीक्षक को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन