फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman purchage karva chauth things in nahan city on tuesday

Sirmour News: करवाचौथ पर्व पर बाजार गुलजार, जमकर हुई खरीदारी

Tue, 31 Oct 2023 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
woman purchage karva chauth things in nahan city on tuesday
सचित्र-
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व पर बाजार गुलजार, जमकर हुई खरीदारी
नाहन के मुख्य बाजार में महिलाओं की खूब उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। करवाचौथ पर्व को लेकर मंगलवार को नाहन बाजार में भारी भीड़ उमड़ी।
इस दौरान महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन, मिठाई, कपड़े और ज्वैलरी की जमकर खरीदारी की। करवाचौथ से एक दिन पहले हाथों में मेहंदी लगाने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।
महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ सौंदर्य, कपड़ों और खाने-पीने की दुकानों पर नजर आई, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिनभर खरीदारी की।
पहली बार व्रत को लेकर नई नवेली दुल्हनें सजने संवरने को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। बाजार में मेेहंदी रचाने को लेकर वह अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। शहर के कई मार्गों पर मेहंदी लगाने के लिए लड़कियों ने स्टॉल लगाए हुए थे।
विज्ञापन

शहर के बड़ा चौक, गुन्नुघाट बाजार और बड़ा चौक, हिंदू आश्रम में सजी मिठाई, मनियारी, कपड़े और ज्वैलरी की दुकानों में सुबह से ही भीड़ लगी रही। दुकानों में महिलाओं ने खूब खरीदारी की। करवाचौथ पर्व पर ग्राहकों की भीड़ देखकर कारोबारियों के भी चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed