फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman died due to landslides in sangdah

Sirmour News: मलबे की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
woman died due to landslides in sangdah
मलबे की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के डूंगी गांव में मलबे की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला निर्मला देवी उर्फ गुड्डी घर के समीप बने शौचालय के बाहर नल से हाथ धो रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई।

घायल महिला को संगड़ाह अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत के चलते उसे नाहन रेफर किया गया। नाहन पहुंचने से पहले ही जमटा के पास महिला ने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले निर्मला देवी के ससुर की मृत्यु हुई है। निर्मला देवी अपने पीछे पति और चार बच्चे छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि संगड़ाह अस्पताल से रेफर महिला को 108 सुविधा भी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार डडवाल ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed