{"_id":"60d6250b8ebc3e798015c0e0","slug":"wme-shop-distributed-in-saranh-sirmaur-nahan-news-sml374819187","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.65 करोड़ रुपये में नीलाम हुए सराहां के शराब ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.65 करोड़ रुपये में नीलाम हुए सराहां के शराब ठेके
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सराहां यूनिट के शराब ठेके सुशील कुमार एंड बिशन दास ने अपने नाम किए हैं। जिला सिरमौर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शुक्रवार को सराहां यूनिट के शराब ठेके की नीलामी का नवीनीकरण किया। सराहां यूनिट के शराब के ठेकों की नीलामी सोलन के सुशील कुमार एंड बिशन दास को 4. 65 करोड़ में नीलामी की गई।
बता दें कि इससे पहले जिला सिरमौर के 9 यूनिटों को 16 से 18 जून तक नीलामी और नवीनीकरण के माध्यम से नीलाम किया जा चुका हैं। अब सराहां यूनिट की नीलामी ही शेष बची थी जिसे कि शुक्रवार को पूरा कर लिया। शराब के ठेकों की यह नीलामी 1 जुलाई से 31 मार्च 2022 तक मान्य होगी।
बता दें कि 16 से 18 जून के दौरान सराहां यूनिट के शराब के ठेकों का नवीनीकरण नहीं हो सका, न ही किसी ठेकेदार ने वहां के लिए अभी आवेदन किया था। जिला सिरमौर के उप-आयुक्त आबकारी एवं कराधान प्रीतपाल सिंह ने बताया कि जिला सिरमौर वर्ष 2021- 22 के लिए 10 यूनिट 38.57 करोड़ रुपये में प्रस्तावित थे, जिसमें से 16 से 18 जून को 9 यूनिट 33.91 करोड़ में नवीनीकरण हो चुके हैं। सराहां यूनिट से 4. 65 करोड़ की राशि अभी शेष रहती है जिसे कि शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। शराब के इन ठेकों को वर्ष 2021-22 के लिए 1 जुलाई 2021 से 31 मार्च 2022 तक नवीनीकरण किया गया है। जिला सिरमौर के उप-आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सिरमौर में शराब के अब सभी 10 यूनिट का नवीनीकरण हो गया है।
विज्ञापन
--------