फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   With heavy downpour monsoon hits Sirmaur

मूसलाधार बारिश के साथ जिले में मानसून ने दी दस्तक

Thu, 30 Jun 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
With heavy downpour monsoon hits Sirmaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश का दौर दोपहर बाद तक जारी रहा। सुबह के समय जिले के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ।
न ही सड़कें बंद हुई, सुबह के समय हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह पानी के साथ मलबा सड़क पर आ गया। नाहन शहर के साथ लगते आईटीआई के पास सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वाहनों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

लंबे समय बाद हुई व्यापक बारिश नकदी फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी, बैंगन, हरी मिर्च, अदरक सहित मक्की की फसलों को इसका लाभ मिलेगा। किसान राजेश कुमार, बलिंद्र सिंह, रमेश कुमार आदि ने बताया कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण उनकी फसलों को नुकसान पहुंच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हुई बारिश से काफी राहत मिली है। बारिश के चलते जिले में कोई सड़क अवरुद्ध नहीं हुई है। कई जगह पर पानी के साथ मलबा आया था, जिसे लोक निर्माण विभाग ने साथ के साथ खुलवा दिया। जिले में नाहन सहित, पांवटा साहिब, राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार, सराहां आदि इलाकों में भी व्यापक रूप से बारिश हुई।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को हुई बरसात से कोई सड़क बंद नहीं हुई है। बरसात के पानी के चलते सड़क पर मलबा व पत्थर आए थे जिन्हें हटाकर आवागमन सुचारु कर दिया गया।
नेशनल हाईवे-7 पर जलभराव
बुधवार को हुई बारिश के चलते कालाअंब (हरियाणा) क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 07 पर जल भराव की समस्या विकराल हो गई है। सड़क पर बीचोबीच बरसाती पानी भरने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़। त्रिलोकपुर संपर्क सड़क और इसके साथ ही बनी रिहायशी कॉलोनी का बरसाती पानी कालाअंब-नारायणगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग 07 पर जमा हो गया। इससे सड़क तालाबनुमा बन गई है।

स्थानीय निवासी प्रकाश सिंह, रामचरण, चेतन, गुरविंद्र सिंह, धर्म सिंह, सुशील कुमार, साहब सिंह आदि ने बताया कि हिमाचल की ओर से बरसाती पानी नेशनल हाईवे पर पहुंच रहा है, इससे दोपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डीएस राणा ने बताया कि हरियाणा सरकार की अनुमति की प्रतीक्षा की जा रही है। हरियाणा सरकार की अनुमति व विभाग के उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बाद ही पानी निकासी के कार्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed