फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wild life weel celebrated in ponta

जन जागरुकता से ही मानव-हाथी संघर्ष कम हो सकेगा : किरनेश जंग

Fri, 04 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
wild life weel celebrated in ponta
हाथी रोड़ शो जागरुकता रैली में भाग लेते वन विभाग अधिकारी व कर्मचारी :संवाद
जन जागरुकता से ही मानव-हाथी संघर्ष कम हो सकेगा : किरनेश जंग
विज्ञापन

पांवटा साहिब वन मंडल में 73वां वाइल्ड लाइफ वीक समारोह मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब वनमंडल में 73वां वाइल्ड लाइफ वीक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की थीम मानव-हाथी संघर्ष और सह-अस्तित्व पर आधारित रही है जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने हरी झंडी दिखाकर हाथी रोड शो रैली को रवाना किया। रोड शो के दौरान वनरक्षक दीप राम और उनकी टीम ने विशेष रूप से तैयार किया गया गीत ‘देखो हाथी मामा आया, पांवटा वन मंडल में हाथी मामा आया’ प्रस्तुत किया। इससे लोगों को मानव-हाथी संघर्ष के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि रोड शो का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों और मानव के बीच बढ़ते संघर्ष को समझने और सह-अस्तित्व को प्रोत्साहित करना रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से जनता को संदेश दिया गया है कि वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व ही संघर्षों को कम करने का एकमात्र तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ कार्यालय पांवटा से रोड शो की शुरुआत हुई। पांवटा साहिब के मुख्य बाजार से माजरा और गिरि नगर तक रोड शो हुआ जिसमें वन मंडल के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, वन मंडल अधिकारी ऐश्वर्या राज, एसडीपीओ आदित्य शर्मा, सुरेश पाल ठाकुर और अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed