{"_id":"6a958153c7a6ddc5d0050fa6","slug":"wild-elephant-spotted-again-in-tokio-sanwala-forest-villagers-panicked-nahan-news-c-177-1-ssml1030-187605-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टोकियों-सैनवाला के जंगल में फिर दिखा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टोकियों-सैनवाला के जंगल में फिर दिखा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
रविवार को ग्रामीणों के साथ रात्रि गश्त पर निकली वन विभाग माजरा क्षेत्र की टीम। स्रोत: विभाग
दो माह से रिहायशी इलाकों के आसपास मंडरा रहा हाथी, धान की फसल और बगीचों को पहुंचा चुका है नुकसान
वन विभाग ने डिप्टी रेंजर चमन लाल के नेतृत्व में गठित की टीम, ग्रामीणों के साथ रात में होगी गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा वन परिक्षेत्र में पिछले करीब दो माह से लगातार रिहायशी इलाकों और खेत-बगीचों के आसपास दस्तक दे रहा जंगली हाथी अब ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बन गया है। सोमवार तड़के टोकियों-सैनवाला के समीप जंगल में हाथी नजर आने के बाद वन विभाग ने निगरानी और रात्रि गश्त बढ़ा दी है। इससे पहले रविवार रात को भी बेहड़ेवाला में एक घर के समीप हाथी देखा गया था।
लगातार बढ़ रही हाथी की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने डिप्टी रेंजर चमन लाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है। टीम में माजरा ब्लॉक के वनरक्षक, गज मित्र और वन मित्र शामिल किए गए हैं। टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर रात के समय संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करेगी और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखेगी। हाथी नजर आने पर उसे सुरक्षित तरीके से आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा।
वन विभाग के अनुसार जंगली हाथी अब तक क्षेत्र में धान की फसल और बागीचों को नुकसान पहुंचा चुका है। बहराल, बेहड़ेवाला, सुद्दोवाला और रनपत गांव के आसपास भी रात के समय हाथी की मौजूदगी सामने आ चुकी है। रविवार को बेहड़ेवाला में नसीब चंद के घर के समीप हाथी दिखाई देने पर वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम इन गांवों में पहुंचकर लोगों को हाथी से दूरी बनाए रखने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रही है। ग्रामीणों से भी हाथी की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने और अकेले उसका पीछा न करने की अपील की जा रही है।
--
हाथी दिखे तो तुरंत विभाग को दें सूचना
बीओ माजरा सचिन शर्मा ने बताया कि जंगली हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीम गठित कर दी गई है। सभी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हाथी दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे उकसाने के बजाय तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दें।