फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   weather effected the crops of apple in sirmaure

सिरमौर में बारिश-तूफान से सेब-आडू की फसल को पहुंचा भारी नुकसान

Mon, 23 May 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Mon, 23 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
weather effected the crops of apple  in sirmaure
सेब - फोटो : getty images

राजगढ़/ नौहराधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में इन दिनों मौसम खराब चल रहा है। रविवार रात को जिलाभर में तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे जिले का तापमान लुढ़क गया है। जबकि तूफानी हवाओं से फलों की फसल तबाह हो गई है। विभिन्न इलाकों में सेब के कई पेड़ गिर गए। जबकि फल जमीन पर गिर गए। कई गांवों में बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया है।

विज्ञापन

राजगढ़ क्षेत्र में आए तूफान के चलते बागवानों की सेब व आडू की फसलें नष्ट हो गई जिससे बागवानों का करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। रासुमांदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटी पधोग व टाली भुज्जल में तूफान इतना तेज था कि सेब के फल ही नहीं झड़े, बल्कि सेब के पौधे तक भी उखड़ गए।
विज्ञापन



कोटी पधोग निवासी श्यामसिंह मेहता, भूपसिंह मेहता, रणवीर मेहता, जगमोहन मेहता व सीताराम मेहता ने बताया कि शनिवार व रविवार को उनके इलाके में तूफान आया। रविवार का तूफान इतना भयानक था कि उनकी सेब, आडू व अन्य सभी फलदार पौधों में लगे फल आधे से अधिक झड़ गए। सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाई गई जालियां भी उड़ गईं। इसके अलावा भुईरा, दाहन, भाणत, नेरी कोटली व हाब्बन आदि पंचायतों में भी नुकसान हुआ है। उधर, सोमवार दोपहर बाद गिरिपार क्षेत्र में तूफान आने व ओलावृष्टि होने से समूचे गिरिपार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल होने से उठाऊ पेयजल योजनाएं भी ठप हो गई हैं। इस वजह से पानी का संकट भी पैदा हो गया है। हरिपुरधार, नौहराधार व गताधार क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि होने के कारण सेब आडू, खुमानी, नाशपाती व पलम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की फ्रासवीन की फसल भी चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स--
6 पंचायतों 4 दिनों से अंधेरे में
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतें पिछले 4 दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है। 20 मई को भारी तूफान से नौहराधार, लानाचेता, भराड़ी, देवामानल व देवना आदि पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। बोर्ड के अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि कार्य जारी है। जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed