फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water supply time fix in nahan ward 9

नाहन के वार्ड नौ में पानी की टाइमिंग फिक्स

Wed, 15 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 15 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
water supply time fix in nahan ward 9
पानी की समस्‍या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शहर में पेयजल किल्लत को लेकर जहां लोग चिंतित हैं वहीं आईपीएच विभाग की भी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। लोग आंदोलन पर उतर आए हैं। आंदोलनों के आगे आईपीएच महकमा झुक सा गया है। दो दिन पहले गुन्नूघाट में वार्ड नंबर नौ के पार्षद एवं लोगों द्वारा किए गए आंदोलन के बाद दबाव में आए आईपीएच ने पानी का शेड्यूल जारी किया है।

हालांकि, अन्य वार्डों की स्थिति फिलहाल यथावत ही है। फिक्स शेड्यूल नहीं होने के कारण लोग पानी का इंतजार करते रहते हैं। विभाग कब पानी छोड़े, कब नहीं, यह टाइमिंग काफी बिगड़ गई है। कहीं घंटों पानी आता है तो कही महज दस मिनट।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि विभाग ने बाकि बचे 12 वार्डों की स्थिति यथावत बनाए रखी है। हालांकि, विभाग का तर्क है कि इस वार्ड में टाइमिंग को लेकर आंशिक फेरबदल किया है। जबकि अन्य वार्डों में पुरानेे शेड्यूल के तहत ही पानी की आपूर्ति होती रहेगी। विभाग शहर में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति करता है, लेकिन पिछले कुछ दिन से कई वार्डों में 4-5 दिन बाद पानी आ रहा है।  उधर, एसडीओ आईपीएच नजीर हुसैन ने बताया कि विभाग पर कोई दबाव नहीं है। वार्ड नंबर 9 की टाइमिंग फिक्स करने के पीछे बिजली कट व विभागीय व्यवस्थाएं हैं। अन्य वार्डों का शेड्यूल पुराने जैसा ही है। जरूरत पड़ी तो अन्य विभागों का शेड्यूूल भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स के लिए--
यह है पानी की टाइमिंग
छोटा चौक से तेली मोहल्ला में सुबह 5:30 से 5:55 तक, मुमताज मंजिल प्रताप भवन में 5:30 से 6 बजे, कुम्हार गली से शिव मंदिर और चेत सिंह गली व धीमान गली में 6:30 से 7 तक, रजिया गली नई लाइन में 7 से 7:45, जोगी गली में 7:45 से 8:30, रजिया गली पुरानी लाइन में साढे़ 8 से 9:15, डांटगली 7 से साढे़ सात, कोच गली 8 से 8:30, छोटा चौक गली साढ़े 8 से 9 बजे तक पानी की आपूर्ति होगी। गुलजार गली में 9 से साढे़ 9, कच्चा टैंक, मोहन दी हट्टी गली में 10 से 10:20, मियां मंदिर मैन में 10:20 से 10:50, मियां मंदिर में 7 से साढे़ 7, राठी गली व कृष्ण लाल साढे़ 7 से 8, कुम्हार गली व बारादरी नई लाइन में 8 से 8:40, मियां मंदिर कुम्हार गली साइड में साढ़े 7 से साढ़े 8, जेबीटी गली में साढे़ 7 से 8, मियां मंदिर सिघांनिया गली में साढे़ 7 से 8,  कैलाश धीमान गली में  8 से साढ़े 8, दजीयां गली, मनोहर गली में 12 से साढे़ 12 दोपहर तक सप्लाई रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed