{"_id":"e196d0e1caa31faa23a96efa1081819c","slug":"water-problem-in-silai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई में पाइप लीकेज से व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई में पाइप लीकेज से व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच उपमंडल की लापरवाही से शिलाई बाजार में हर रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। विभाग बीच चौराहे में टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं करवा पा रहा है जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह रहा है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस शिमला संसदीय क्षेत्र सचिव राहुल चौहान सहित अमित चौहान, विनोद कुमार, रविंद्र चौहान, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार व सुरेश आदि ने बताया कि शिलाई में पानी की बहुत किल्लत रहती है। अधिकतर गृहणियां मीलों पैदल चलकर दूर से पानी ढोकर लाती हैं और कपड़े धोने भी खड्डों में जाती हैं।
विज्ञापन
विभागीय कर्मचारी जब पानी खोलते हैं तो कई जगहों पर पाइप लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त पाइपों को शीघ्र ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर उप मंडल के सहायक अभियंता नितिन चिनौरी ने बताया कि एनएच 707 शिलाई-पांवटा मार्ग में पेयजल लाइनें दबी होने के कारण पाइपें लीक होने से सड़क पर पानी व्यर्थ बह रहा है। इस बारे में एनएच विभाग को लिखा गया है। आदेश मिलते ही शीघ्र लाइन मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।