{"_id":"57162c134f1c1b7f4f8b4641","slug":"water-problem-in-sangla-panchyat-due-to-pipe-leackage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन में लीकेज और पंचायत सांगला में पानी को मची हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन में लीकेज और पंचायत सांगला में पानी को मची हाहाकार
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 19 Apr 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। आईपीएच विभाग की लापरवाही संगड़ाह तहसील की ग्राम पंचायत सांगला के गाता मडंवाच की डूंगरी-ज्यूणीधार पेयजल योजना हांफ गई है। वर्षों पुरानी इस पेयजल योजना की पाइप लाइन की हालत बेहद खस्ता है। जगह-जगह पाइप लाइन में लीकेज है। प्लास्टिक बांधकर लीकेज को रोकने के प्रयास किए गए हैं। परिणाम स्वरूप लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार पाइप लाइन बहुत पुरानी है और खराब स्थिति में है। लगभग दो किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के हर ज्वाइंट में पॉलिथीन बंधी है। पाइपों में जंग लगा है। पूरी लाइन टूटी हुई है जिसमें करीब 400 ज्वाइंट है। अधिकतर ज्वाइंट को पॉलिथीन लगाकर जोड़ा गया है जिनमें पानी की लीकेज हो रही है। यही वजह है कि पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाता। लोग पानी के लिए जंगलों में जाने को विवश हो रहे हैं। जंगलों में तेंदुए और चीतों का खौफ बना रहता है।
विज्ञापन
हैरत यह है कि पाइप लाइन को बदलने तथा नई पाइप लाइन बिछाने के लिए करीब तीन लाख रुपये मंजूर हुए थे लेकिन यह पैसा कहां गया काफी समय बीत जाने पर भी इसका कोई पता नहीं है। कर्मचारियों के भी कभी कभी ही दर्शन होते हैं। ग्रामीण प्रेम लाल महिंदू ने कहा कि इस संदर्भ में सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। विकराल होती जा रही पेयजल समस्या को लेकर शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से मिलेगा।
विज्ञापन