{"_id":"577fe8ae4f1c1b62437f999d","slug":"water-problem-in-nahan-ward-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 11 के 25 परिवार पानी की बूंद-बूंद को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 11 के 25 परिवार पानी की बूंद-बूंद को तरसे
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए हाहाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित रविदासिया मोहल्ले के बाशिंदे पिछले 8 माह से पेयजल समस्या से दो चार हो रहे हैं। विभाग द्वारा तीसरे दिन दी जा रही सप्लाई से क्षेत्र के करीब 25 परिवारों का गुजारा नहीं हो रहा है। पेयजल किल्लत से दुखी स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को खाली बर्तनों के साथ विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग ने आधा घंटा सप्लाई का समय तय कर रखा है लेकिन पेयजल आपूर्ति से एक बाल्टी भी नहीं भरती। विभाग के आला अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोरे आश्वासन ही मिले हैं। खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर रहे ओम प्रकाश, दर्शन लाल, जगदीश चंद, अशोक कुमार, सत्या देवी, जगमोहन आदि ने आरोप लगाया कि मोहल्ला के करीब 25 परिवार पिछले 8 माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन विभाग ने अभी तक एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
तीसरे दिन होने वाली आपूर्ति से भी गुजारा नहीं हो रहा है। पेयजल के चक्कर में लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। अधिकारी केवल आश्वासन देकर काम चला रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। उधर कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन