फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in nahan due to leakage and pipe line default

राइजिंग मैन फटने और लीकेज से शहर प्यासा

Fri, 29 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Fri, 29 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
water problem in nahan due to leakage and pipe line default
पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेसियों के साथ लोगों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। बरसात के दिनों में भी नाहन शहर प्यासा है। लोग हैंडपंप व टैंकर आदि से अपनी प्यास बुझाने के लिए विवश हो रहे हैं। आईपीएच विभाग आज तक लीकेज रोकने में नाकाम रहा है। नाहन शहर को पेयजल सप्लाई करने वाली खैरी उठाऊ पेयजल योजना के राइजिंग मैन में कई जगह लीकेज की समस्या चल रही है। वहीं बरसात में इस लाइन के बार-बार टूटने की वजह से शहर के लोग तंग आ चुके हैं।

हाल ही में गोबिंदगढ़ मोहल्ला के पास राइजिंग मैन मलबे के नीचे दबने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद शहरवासियों को चार दिन पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। बुधवार को नौणी का बाग व विल्ला राउंड के पास राइजिंग मैन फट गई। इससे वीरवार को शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। हालांकि विभाग ने इसे दुरुस्त कर दिया है, लेकिन पानी को स्टोर करने में कई घंटे लग जाते हैं। इस वजह से शहर के लोगों को समय पर पेयजल आपूर्ति भी नहीं की जा सकती।  खैरी पेयजल योजना की नई राइजिंग मैन बिछाने का कार्य चल रहा है, मगर अभी इसे पूरा होने में काफी वक्त लगेगा। तब तक पुरानी राइजिंग मैन से ही शहर वासियों को पानी की आपूर्ति की जाएगी, मगर इस लाइन के बार-बार फटने, लीकेज व अन्य समस्याओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

--
मांग 75 लाख, पानी मिल रहा 35 लाख लीटर
50 हजार के करीब आबादी वाले नाहन शहर में पानी की मांग 75 लाख लीटर के करीब है। जबकि शहर को दो पेयजल योजनाओं से 35 लाख लीटर के करीब पानी की आपूर्ति हो रही है। 1990 के दशक में बनी खैरी उठाऊ पेयजल योजना से 28 लाख व रियासतकाल से चली आ रही नेहर स्वार प्रवाह पेयजल योजना से 8 लाख लीटर के करीब पानी सप्लाई होता है। इसी वजह से पिछले लंबे समय से शहर को तीसरे दिन पानी मिलता है। शहर में पानी की वितरण व्यवस्था भी सही न होने से भी कई लोगों को पानी नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
राइजिंग मैन को किया दुरुस्त
उधर, आईपीएच विभाग के एक्सईएन राजेश मोगरा ने बताया कि बुधवार को नौणी का बाग में राइजिंग मैन फट गया था। इस वजह से पानी की सप्लाई बाधित रही। उन्होंने बताया कि विल्ला राउंड व नौणी का बाग में इसे दुरुस्त कर दिया है। जल्द ही शहर को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed