{"_id":"6b042d52e1e34f57b8029625","slug":"toppers-are-not-born-they-are-made-through-hard-work-mohan-thakur-nahan-news-c-177-1-ssml1030-194893-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर पैदा नहीं होते, कठिन परिश्रम से बनते हैं : मोहन ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर पैदा नहीं होते, कठिन परिश्रम से बनते हैं : मोहन ठाकुर
विज्ञापन
जाखना स्कूल में विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण और परीक्षा में सफलता के दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाखना में विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता और कॅरिअर के प्रति जागरूक करने के लिए मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण, पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने, मोबाइल का सदुपयोग करने और बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मोहन ठाकुर ने कहा कि टॉपर जन्म से नहीं बनते, बल्कि कठिन परिश्रम और लगन से पहचान बनाते हैं। विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय पर मजबूत पकड़ बनाने के साथ पढ़ाई के दौरान पूरी एकाग्रता रखनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा के डर को दूर करने और आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत ऐसी होनी चाहिए कि परीक्षा परिणाम आने पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू हों और अध्यापक गर्व से कहें कि ये हमारे विद्यालय के विद्यार्थी हैं।
उन्होंने कहा कि मोबाइल विद्यार्थियों को मनोरंजन दे सकता है, लेकिन किताबें उनका भविष्य संवार सकती हैं। आज की मेहनत ही कल उनकी पहचान बनेगी। इसलिए विद्यार्थियों को बहुमूल्य समय व्यर्थ गंवाने के बजाय पढ़ाई और लक्ष्य प्राप्ति में लगाना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रमेश चौहान ने स्कूल प्रबंधन की ओर से मोहन ठाकुर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।