{"_id":"6b042e398bb5a756fa0638df","slug":"devotees-danced-to-the-bhajans-of-baba-khatu-shyam-nahan-news-c-177-1-ssml1030-194909-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
पांवटा साहिब में जागरण, निटू चंचल, अनुष्का, अधिष्ठा व शिवम गुप्ता ने भक्तिरस में डुबोया
नवशिव शक्ति युवा मंडल, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब पांवटा साहिब ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में बाबा खाटू श्याम का जागरण का आयोजन किया गया। इसमें पांवटा साहिब और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाया। भजन गायकों निटू चंचल, अनुष्का, अधिष्ठा और शिवम गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजन-कीर्तन और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा मैदान देर रात तक गूंजता रहा।
नवशिव शक्ति युवा मंडल, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब पांवटा साहिब और आयोजन समिति के सदस्यों गौरव चौहान, सचिन गुप्ता, मोहित कुमार, प्रवीन गोयल व अनुज ने बताया कि जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद लिया। भजन गायकों ने प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। बाबा के दरबार में आकर्षक सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ बाबा श्याम के जयकारे लगाए।
भजन गायक निटू चंचल और अनुष्का ने हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, तीन बाण के धारी और श्याम बाबा श्याम बाला सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। इन भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।