फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in nahan city people distrubing

नाहन में गहराया पेयजल संकट, जनता परेशान

Fri, 22 Apr 2016 07:15 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Fri, 22 Apr 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन

नाहन। लगभग 40 हजार की आबादी वाले नाहन शहर में पानी के लिए त्राहिमाम मच गया है लेकिन आईपीएच और बिजली बोर्ड एक दूसरे पर जिम्मेवारी थोप रहे हैं। आईपीएच पेयजल आपूर्ति घटने के लिए बिजली बंद रहने की वजह से यह दिक्कत आ रही है। जबकि बिजली बोर्ड बिजली बंद नहीं होने बात कह रहा है। सत्यता चाहे जो भी हो लेकिन इतना जरूर है कि शहर में पानी के लिए लोग दर-दर भटकने को विवश हो गए हैं।

विज्ञापन



हालात यह है कि पुलिस कर्मी भी प्यासे हैं। पिछले करीब दस दिनों से एसपी कार्यालय क्षेत्र में पानी की बूंद तक नहीं आई। शुक्रवार को भी शहर के वार्ड नंबर एक सहित कई कालोनियों में पानी नहीं आया। इस कारण शहरवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। शहर में कई जगह लोग हैंडपंप से पानी भरते दिखाई दिए। जबकि कुछ लोगों ने पानी के टैंकर मंगवाकर अपनी प्यास बुझाई। शहरवासियों ने विभाग से पानी की समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

 उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता नाजिर हुसैन ने बताया कि कालाअंब क्षेत्र में 8 घंटे बिजली बंद होने से पानी की पंपिंग नहीं हो पाई, जिस कारण शहर को पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं हो पाया। यदि बिजली प्रापर ठीक रहे तो शहर में समय पर पानी की सप्लाई की जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स...
- कालाअंब क्षेत्र में बीते दिन 12:30 से 5 बजे तक लो वोल्टेज की समस्या थी जो गिरिनगर से बनी हुई थी। लोकल में कोई भी फाल्ट नहीं था। आईपीएच विभाग झूठी रिपोर्ट कर विद्युत विभाग को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

---------------------------
 ---पीसी दत्ता, एक्सियन विद्युत विभाग नाहन

बाक्स...
एसपी आफिस में 10 दिने से पानी नहीं
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय नाहन में पिछले 10 दिनों से पानी की बूंद तक नहीं आई है। जिस कारण एसपी आफिस के करीब पांच दर्जन कर्मचारियों को पीने का पानी घर से लेकर आना पड़ रहा है। यही नहीं पानी नहीं होने से टायलेट की हालत भी दयनीय बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इस बारे आईपीएच के जेई को अवगत करवाया था। लेकिन, अभी तक समाधान नहीं हो पाया। उधर आईपीएच विभाग के एसडीओ नाजिर हुसैन ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में कुछ कर्मचारी वाल्व को छेड़ रहे हैं। जिससे ऐसी समस्या आ रही है। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह वाल्व को न छेड़ें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed