{"_id":"688a1a2cd51160ea1f0ac78e","slug":"water-problem-in-moginand-nahan-news-c-177-1-ssml1028-156051-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मोगीनंद गांव में पानी को तरसे लोग, हरियाणा से मंगवा रहे टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मोगीनंद गांव में पानी को तरसे लोग, हरियाणा से मंगवा रहे टैंकर
विज्ञापन
मोगीनंद गांव में पानी को तरसे लोग, हरियाणा से मंगवा रहे टैंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। विकास खंड नाहन के गांव मोगीनंद में दो दिनों से पेयजल संकट छाया हुआ है। गांव में जलशक्ति विभाग की पेयजल आपूर्ति योजना के अलावा पीने के पानी का कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी का कोई विकल्प न होने के चलते लोगों को मजबूरन पड़ोसी राज्य हरियाणा से टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों में टेक चंद, दीपक, रवि, जोगिंद्र, शिवपाल, विक्रम, सोनू, धर्म सिंह, चमन सिंह और रामकुमार ने बताया कि मंगलवार से गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। उन्होंने कहा कि जब भी गांव की पेयजल आपूर्ति योजना में कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो कई-कई दिनों तक पानी नहीं मिलता, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि पेयजल आपूर्ति में रुकावट का कारण बार-बार विद्युत तार की थिम्बल्स का जलना है। इस समस्या को हल करने के लिए विद्युत विभाग से संपर्क किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-- -संवाद