फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in giripar rudana village, from three weeks

गिरिपार रुदाणा गांव में 3 सप्ताह से पेयजल नहीं

Mon, 28 Mar 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 28 Mar 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
water problem in giripar rudana village, from three weeks
पानी की मांग को लेकर बीजपुर तिराहे पर बाल्टी-डिब्बे के साथ जुटे बीजपुर बाजार के लोग।

 ग्राम पंचायत शिवा पंचायत के रुदाणा गांव में तीन सप्ताह से पेयजल संकट मंडराया है। पुरानी योजना से पानी गांव तक नहीं पहुंच पा रहा। निर्माणाधीन नई गिरि उठाऊ पेयजल योजना 4 वर्षों से अधर में लटकी है।

विज्ञापन


ऐसे में करीब कुछ परिवार दो किलोमीटर दूर से खच्चरों पर पानी घर पहुंचा रहे हैं। निर्धन परिवारों को इतनी दूर चढ़ाई में पानी के बर्तन कंधों पर उठा कर गांव पहुंचाने पड़ रहे हैं। सोमवार को पंचायत की प्रधान व उप प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा पहुंचा। विकराल होती जा रही समस्या को लेकर एसडीएम पांवटा व अधिशाषी अभियंता पांवटा से मिला जिसमें हर वर्ष की तरह गर्मियों में गांव तक खच्चरों से पानी पहुंचाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


शिवा पंचायत प्रधान विद्या देवी, उपप्रधान खतरी राम परमार, शांति परमार, गंगा राम पंवार, मुंडी राम, अमर सिंह व गीता राम समेत ग्रामीणों ने कहा कि रुदाणा गांव में तीन सप्ताह से पेयजल किल्लत है। थड़ा पाब के पुराने जल स्रोत से नाममात्र पानी गांव तक पहुंच पाता है। अब धीरे-धीरे पानी मिलना बंद हो गया है जिससे ग्रामीणों को खच्चरों के माध्यम से 2 किलोमीटर दूर से थड़ा जिजला स्रोत से गांव तक पानी पहुंचाना पड़ रहा है। निर्धन परिवारों को ज्यादा समस्या होती जा रही है। कंधों पर पानी के बर्तन उठा घर तक पहुंचना पड़ता है। मवेशियों को भी ढोकर पानी पहुंचाना पड़ रहा है जिससे गांव के 40 परिवारों को दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान के समक्ष पेयजल की समस्या को रखा। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन गिरि उठाई पेयजल योजना की धीमी गति से कार्य बारे भी अवगत करवाया। इस योजना से शिवा सुनोग, कुलधीना, रुदाणा, बनौर व शमयाला गांव तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रहा है। इसके बाद एसडीएम पांवटा एचएस राणा से मिले। प्रशासन से हर वर्ष की भांति शीघ्र गांव में कम के कम 8 खच्चरों की सहायता से पानी उपलब्ध करवाने का मांग उठाई है।

उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने प्रतिनिधिमंडल के मिलने की पुष्टि की है। एसडीएम ने बताय कि रुदाणा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या की शिकायत मिली है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed