फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in dharda village from 8 days

धारड़ा गांव के ग्रामीण 8 दिनों से प्यासे

Tue, 24 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर) Updated Tue, 24 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)। राजपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले धारड़ा गांव में 8 दिन से जल संकट बना हुआ है। ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को मोहताज हैं। चिलचिलाती गर्मी में ग्रामीणों को दो किलोमीटर का सफर तय कर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि ग्रामीणों की इस समस्या से जहां विभागीय अधिकारी खुद को अनभिज्ञ बता रहे हैं वहीं ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में तैनात कर्मी के अनुसार उन्होंने अधिकारियों को इस बारे अवगत करवा दिया है। किंतु अधिकारी जरूरी सामान उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं जिस कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए अभी तक भी कोई भी कदम नहीं उठाया जा सका है।

विज्ञापन


क्षेत्र के जयकिशन, सीताराम, नारायण सिंह, नरेश, सुनीता, नीलम, रामलाल, राजेंद्र, ममता, सरोज, संदीप आदि दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 8 दिनों से गांव में पानी की बूंद नहीं टपकी है। इस कारण उन्हें तथा पशुओं को पानी की बूंद-बूंद को मोहताज होना पड़ रहा है। बताया कि उनके गांव को जिस पेयजल योजना से पानी दिया जाता है उसकी पाइप में लगे गेटवाल को कुछ दिन पहले शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। इसके चलते उनके गांव में पिछले 8 दिन से पानी नहीं आ रहा है जिस कारण वो पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। बताया कि इस चिलचिलाती गर्मी में वो दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी भर कर ला रहे हैं।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने बताया कि गेटवाल तोड़े जाने की सूचना उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत आईपीएच कर्मी को तत्काल दे दी थी। बावजूद इसके आज तक गेटवाला को ठीक नहीं करवाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ शरारती तत्व जानबूझ कर इस गेटवाल को लगातार तोड़ रहे हैं ताकि पाइप से पानी उनके क्षेत्र में चला जाए। राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वो प्रत्येक दिन आईपीएच कर्मी को पेयजल किल्लत की जानकारी दे रहे हैं और कर्मी हर बार यही बात दोहराता है कि उसने सूचना आलाधिकारियों को दे दी है लेकिन उसे सामान उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बाक्स--
विभाग को नहीं कोई सूचना
तैनात कर्मी से जानकारी लेकर जेई को मौके पर भेजेंगे
उधर एसडीओ जितेंद्र ठाकुर आईपीएच पांवटा मंडल का कहना है कि विभाग को इस बारे कोई सूचना नहीं है। क्षेत्र में तैनात कर्मी से जानकारी लेकर मौके पर जेई को भेजा जाएगा तथा ग्रामीणों को पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed