{"_id":"572756594f1c1b51135ccfa2","slug":"water-problem-in-dadhau-department-alurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू में पेयजल संकट; लोग परेशान, विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू में पेयजल संकट; लोग परेशान, विभाग अलर्ट
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Mon, 02 May 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। गर्मी की दस्तक के साथ ही इलाके में हो रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए आईपीएच विभाग ने कमर कस ली है। टुल्लू पंप लगाकर पानी चोरी की आशंका को देखते हुए आईपीएच विभाग की एक टीम ने सोमवार को ददाहू बाजार में छापेमारी की। पूरे बाजार में पेयजल लाइनों का निरीक्षण कर देखा कि कहीं पर टुल्लू पंप लगाकर पानी की चोरी तो नहीं हो रही। हालांकि, छापेमारी के दौरान इस तरह का कोई भी मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
आईपीएच विभाग की टीम ने सोमवार सुबह कई उपभोक्ताओं के घरों में छापेमारी करते हुए पेयजल कनेक्शन की जांच की। विभाग के निरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या से निपटने के लिए यदि कोई उपभोक्ता टुल्लूृ पंप लगाता पाया गया तो उसका कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पानी को व्यर्थ न गवाएं। यदि कहीं पर पानी की लिकेज हो रही है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें ताकि समय रहते पानी लिकेज को दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन
--------