{"_id":"57488c014f1c1b423c690b05","slug":"water-problem-in-bhuira-panchyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुईरा पंचायत में गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुईरा पंचायत में गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Fri, 27 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरते लोग
- फोटो : amar ujala
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की भुईरा पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। आईपीएच ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इलाके में टैंकर लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
पंचायत के पूर्व प्रधान इंद्रपाल ठाकुर, बलदेव सिंह, कुंदाराम, जगतराम व दीपराम ने बताया कि उनकी पंचायत के चेवण, धार व दपोट गांव के लिए बनी पेयजल योजना के स्रोत का पानी सूख जाने के कारण इन गांवों में पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है। लोगों को दो किलोमीटर दूर से पानी लाने पर विवश होना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या पशुओं को पानी पिलाने की हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सालों से गर्मियों में स्रोत सूखने से यही समस्या आ रही है। हर बार स्थानीय प्रशासन टैंकरों से सप्लाई करता आ रहा है। इस बार भी लोगों ने करीब पंद्रह दिन पूर्व लिखकर दे दिया था, लेकिन अभी तक भी टैंकरों से सप्लाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
उधर, यहां तैनात सहायक अभियंता एचसी चेती ने बताया कि लोगों की समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने स्थानीय प्रशासन को दस हजार लीटर प्रतिदिन पानी देने की मांग की है। टैंकर लगाने के लिए पत्राचार किया गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
-