फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in badaban village of sattiwala panchyat

Sirmour News: सतीवाला पंचायत के बड़ाबन गांव में डेढ़ महीने से पानी की किल्लत

Wed, 13 Sep 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
water problem in badaban village of sattiwala panchyat
सतीवाला पंचायत के बड़ाबन गांव में डेढ़ महीने से पानी की किल्लत
विज्ञापन

नियमित नहीं आ रहा पानी, मंदिर और हैंडपंप से पानी भर रहे ग्रामीण
ग्रामीणों में पनप रहा रोष, बोले- पानी के जुगाड़ में बीत रहा है दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन की सतीवाला पंचायत के बड़ाबन गांव के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां डेढ़ महीने से पानी की किल्लत चल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन कम समय के लिए पानी मिलता है, इसके बाद दो तीन दिन पानी नहीं आता। इससे खाने-पीने समेत पशुओं के लिए पानी का जुगाड़ करने में भारी परेशानी हो रही है। उनका पूरा दिन पानी ढोने में ही बीत रहा है।
विज्ञापन

बड़ाबन गांव के जगदीश चंद, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, मिथिलेश, कांता देवी ने बताया कि इस गांव में करीब 40 घर हैं जिनको नियमित पानी नहीं मिल रहा है। वह हैंडपंप और कटासन मंदिर से पानी ढो रहे हैं। इससे उनका पूरा दिन पानी ढोने में ही बीत जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जिस टैंक से उनके गांव के पानी की आपूर्ति होती है वह उत्तमवाला गांव में है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइन मैन उनके गांव में पानी खोलने में लापरवाही बरत रहा है। इस बारे में कई बार कह भी दिया है लेकिन कोई असर नहीं हो रहा।

ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मामले में संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जलशक्ति विभाग नाहन मंडल के एसडीओ जोगिंद्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। इस बारे में उचित छानबीन की जाएगी और ग्रामीणों को नियमित पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed