फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water leakage in nahan

Sirmour News: नाहन के सर्कुलर रोड के गड्ढे बने परेशानी का सबब

Wed, 12 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
water leakage in nahan
नाहन के वा​ल्मिकी मोहल्ला में सर्कुलर रोड़ पर पड़े गड्ढे। संवाद
नाहन के सर्कुलर रोड के गड्ढे बने परेशानी का सबब
विज्ञापन

गड्ढों के कारण वाहन चालकों आ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में सर्कुलर रोड पर कई जगह बने गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण आम राहगीर से लेकर वाहन चालक परेशान हैं। बताया गया कि उक्त स्थानों पर जलशक्ति विभाग की पाइप लीक है, जिस कारण गड्ढे बने हुए हैं।
लोक निर्माण विभाग की ओर से जलशक्ति विभाग को इसे दुरुस्त करने के लिए पत्राचार भी किया गया है लेकिन जलशक्ति विभाग की ओर से उक्त पाइपों को दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के कच्चाटैंक, वाल्मिकी मोहल्ला में कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। ये गड्ढे काफी गहरे हैं जिसके कारण दो पहिया वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाते हुए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कच्चा टैंक निवासी प्रीतम कुमार, शोएब, अनिल कुमार व वाल्मिकी मोहल्ला में दिनेश कुमार, संदीप कुमार, राजीव कुमार ने लोक निर्माण विभाग से उक्त मार्ग पर पड़े गड्ढों को दुरुस्त करने की मांग की है।

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी आलोक जुनेजा ने बताया कि सड़क में उभरे गड्ढे जलशक्ति विभाग की पाइप से रिसाव होने के कारण हुए हैं। जलशक्ति विभाग को इस बारे पत्रों के माध्यम से लाइन दुरुस्त करने के लिए कहा है लेकिन लीक पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही लाइन ठीक हो जाएगी गड्ढों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोशन लाल ने कहा कि रिसाव हो रही पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed