{"_id":"614cc6c18ebc3efac91fd2c9","slug":"water-entered-the-car-houses-and-school-in-nauhradhar-nahan-news-sml3849219116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहराधार में बही कार, घरों व स्कूल में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहराधार में बही कार, घरों व स्कूल में घुसा पानी
विज्ञापन
हरिपुरधार क्षेत्र में सड़क को बहाल करने में जुटी मशीनरी।
- फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश ने क्षेत्र में तबाही मचा दी है। क्षेत्र में जहां अधिकतर सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं, कई घरों व स्कूल में पानी घुसने से आफत बन गई है।
लानाचेता पंचायत के बसाली गांव में पीछे से मलबा आने से स्कूल के चारों ओर मलबायुक्त पानी घुस गया। वहीं, सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी भी मलबे से बह गई। इससे गाड़ी मालिक सतीश कुमार निवासी गुसान को भारी नुकसान पहुंचा है।
गनीमत यह रही कि गाड़ी खड़ी की गई थी, जिसमें कोई सवार नहीं था। इस दौरान भारी वाहन मलबे की चपेट में आ गया। बसाली स्कूल की पीछे से दीवार ढहने का खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से किसानों की नगदी फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों के खेत खलियान ढह गए हैं। किसानों की नगदी फसल इस बारिश के चलते खेतों में खत्म हो चुकी है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के चलते नौहराधार क्षेत्र में मटर, मक्की, टमाटर, मूली, धनिया आदि फसलें खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। क्षेत्र की मुख्य नकदी फसल मटर की अच्छी पैदावार होने के बावजूद बिजाई के कुछ समय बाद ही खेतों में खराब हो गई है। इससे किसानों को करारी चपत लगी है। क्षेत्र के किसान रामभज, तुलसीराम, जीवन सिंह, कपिल कुमार व राकेश आदि ने बताया कि क्षेत्र में कई दिन से बारिश के क्रम जारी है। मक्की की फसल खेतों में खड़ी खराब हो रही है। काटी गई फसल भी सड़ने लगी है। मटर को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य नकदी फसलों पर भी मौसम की मार पड़ रही है। उन्होंने विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का मुआवजा देने की गुहार लगाई है।