फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water cricis in nahan

नाहन शहर के वार्ड-6 में गहराया पेयजल संकट, बढ़ी परेशानी

Sun, 03 Oct 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
water cricis in nahan
नाहन (सिरमौर)। गिरि पेयजल योजना के दुरुस्त होने के बाद भी शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते शहरवासियों में जलशक्ति विभाग के प्रति भारी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर के वार्ड नंबर छह में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को हैंडपंप से प्यास बुझानी पड़ रही है। कई युवक स्कूटी पर पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों का आरोप है कि पिछले 10 दिन से उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस वजह से उनका सारा समय पानी ढोने में व्यतीत हो रहा है। न लोगों के पास खाना पकाने के लिए पानी है और न कई दिन से कपड़े आदि धो पाए हैं। इससे लोगों की परेशानी रोजाना बढ़ रही है। स्थानीय लोगों में संजीव कुमार, नीनू, वंशिका, सुमन, गीता, चरणजीत सिंह, जगदीप सिंह, गुरदीप कौर, संतवंत सिंह, रवि कौर, जागर सिंह, फौजा सिंह, दर्शन सिंह, नानक सिंह व गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके घर में पीने का पानी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र की पुरानी पेयजल लाइन बदल कर नई पाइपलाइन में सभी कनेक्शन जोड़े गए थे। लेकिन, इसके बाद भी उन्हें पानी नसीब नहीं हो रहा है। मजबूरन लोगों को चंबा मैदान में स्थापित हैंडपंप से रोजाना पानी ढोना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग से पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द उन्हें पानी नहीं मिला तो सड़कों पर उतरकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि नाहन शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली गिरि पेयजल योजना को धौण गांव में दुरुस्त किया गया है। यहां बार-बार पाइपलाइन टूटने से शहर में पेयजल संकट गहरा गया था। तीन दिन पहले ही नाहन के लिए गिरि पेयजल योजना सुचारु हो पाई है। इसके बाद शहर के अधिकांश हिस्से में पानी की आपूर्ति हो रही है। लेकिन, वार्ड नंबर छह के लोगों की प्यास बुझती नहीं दिखाई दे रही है। अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बताया कि इस संदर्भ में सहायक अभियंता को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed