फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water crices water crices

Sirmour News: पेयजल योजनाओं का जलस्तर घटा, जलस्रोत 30 से 50 फीसदी तक सूखे

Thu, 10 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
water crices water crices
पेयजल लाइन में टुल्लू पंप लगाया तो कटेंगे कनेक्शन
विज्ञापन

पांवटा साहिब में दर्जनों योजनाओं का जलस्तर तेजी से हो रहा कम
एसडीओ, जेई, कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश : जितेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में दर्जनों योजनाओं का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। जल शक्ति विभाग ने पेयजल लाइनों में टुल्लू पंप लगाने वालों पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है। अधिशासी अभियंता ने विभाग के एसडीओ, जेई समेत कर्मचारियों को अलर्ट रहने व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। पहले टुल्लू पंप जब्त किया जाएगा। इसके बाद भी कोई नहीं मानता है तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

बता दें कि गर्मियां शुरू होते ही पांवटा की कई पेयजल योजनाओं का जलस्तर तेजी से घट रहा है। कई पेयजल योजनाओं के जलस्रोत 30 से 50 फीसदी तक सूख गए हैं। इसका असर पेयजल योजनाओं पर पड़ रहा है। कई उपभोक्ता विभाग की पेयजल लाइन से सीधा टुल्लू पंप लगाकर अपने घरों को पानी पहुंचाते हैं। इससे गर्मियों में आसपास के क्षेत्रों में पेयजल किल्लत हो जाती है।
विज्ञापन

लिहाजा, जलशक्ति विभाग ने इस पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। इस बारे में विभाग के सहायक व कनिष्ठ अभियंता की टीमों का गठन किया है। शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण के लिए टीमें गठित की गई हैं। दर्जनों टुल्लू पंप संचालकों पर पहले भी टीमें कार्रवाई करती रही हैं। सभी उपभोक्ताओं तक बराबर पेयजल पहुंचाने के लिए विभाग टुल्लू पंप लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता जितेंद्र ठाकुरने कहा कि कई पेयजल योजनाओं का जलस्तर कम हो गया है। सीधे पेयजल लाइन से टुल्लू पंप जोड़ने वालों पर कार्रवाई करने के लिए टीमें गठित की हैं। पहली बार पकड़े जाने पर पंप जब्त होगा, दूसरी बार कोई पकड़ा गया तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed