{"_id":"61b394f4d7ac383c0f3a7a2e","slug":"ward-member-died-in-bandli-panchyat-due-ti-fall-down-in-dhank-nahan-news-sml393022943","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदली पंचायत के लायकराम ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदली पंचायत के लायकराम ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। विकास खंड की ग्राम पंचायत बांदली के वार्ड सदस्य की पांव फिसलने से ढांक में गिरकर मौत हो गई। पंचायत बांदली के वार्ड सदस्य लायक राम मेहमानी कर अपने घर लौट रहा था। अचानक रास्ते में बांदली से महज एक किलोमीटर की दूरी पर पांव फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार घटना वीरवार सुबह की है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के दौरान ग्रामीणों ने घायल लायक राम को गहरी खाई से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब रेफर किया। सिर में गहरी चोटें आने के कारण उसे यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक वार्ड सदस्य लायक राम अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि 44 वर्षीय लायक राम का परिवार गरीब श्रेणी में आता है। परिवार का भरण पोषण करने वाले लायक राम इकलौते सदस्य थे। लायक राम की मृत्यु होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। लायक राम वर्तमान में ग्राम पंचायत बांदली के वार्ड नंबर-6 के सदस्य थे। पंचायत प्रधान सुनीता देवी एवं उपप्रधान बलवीर सिंह ने बताया कि लायक राम का परिवार काफी गरीब है। सरकार की तरफ से मिलने वाली दुर्घटना राशि के लिए जरूरी कागजात एवं फाइल तैयार करवाई जा रही है।