फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vitiya jagrulta sivir in dadhahu college

वित्तीय साक्षरता आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता : प्रतीक शर्मा

Tue, 28 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
vitiya jagrulta sivir in dadhahu college
डिग्री कॉलेज ददाहू में आयोजित वित्तीय जागरुकता शिविर में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू के कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए वित्तीय शिक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बीएसई इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड के बैनर तले आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ाना था। शिविर का संचालन संयोजक डॉ. मिल्ला राम चौहान ने किया।
इस दौरान भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) के अधिकृत सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर सचिन प्रतीक शर्मा ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय क्षेत्र के नियामक संस्थानों आवश्यकताओं एवं इच्छाओं के अंतर, महंगाई, प्रतिभूति बाजार जोखिम एवं प्रतिफल, चक्रवृद्धि ब्याज और वित्तीय क्षेत्र में बढ़ते साइबर धोखाधड़ी के मामलों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है और प्रत्येक युवा को निवेश संबंधी निर्णय स्वयं व सोच-समझकर लेने चाहिए। शिविर में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विशेषज्ञ से अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। डॉ. मिल्ला राम ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी व कारगर साबित होगा।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed