फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Virendra Sharma became president and Kamal Chauhan became general secretary.

Sirmour News: वीरेंद्र शर्मा अध्यक्ष और कमल चौहान बने महासचिव

Thu, 19 Sep 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Virendra Sharma became president and Kamal Chauhan became general secretary.
सचित्र--
विज्ञापन

हाटी विकास मंच कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश पंजीकृत ने कर्मचारियों के बीच अपने संगठन का विस्तार करते हुए हाटी विकास मंच कर्मचारी संघ का गठन किया है। इसकी कमान हाटी आंदोलन में छात्र जीवन से इस मुद्दे के लिए लड़ाई लड़ने वाले हाटी वीरेंद्र शर्मा को सौंपी गई है, जबकि महासचिव कमल चौहान, उपाध्यक्ष भरत राणा, कोषाध्यक्ष बलवीर पोजटा, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र सिंगटा, मीडिया प्रभारी कल्याण सिंगटा को बनाया गया है।

मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा ने बताया कि हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश पंजीकृत हाटी समुदाय के लोगों के हितों की कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। हाटी विकास मंच कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हाटी विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, प्रांत महासचिव संगठन मोहन शर्मा, महासचिव अतर सिंह तोमर, डॉ. अनिल भारद्वाज, प्रांत कोषाध्यक्ष बीएन भारद्वाज, प्रांत सह सचिव सुरेंद्र ठाकुर, कानूनी सलाहकार श्याम सिंह चौहान, अनिल चौहान, रोहन तोमर, मुख्य प्रवक्ता विवेक तोमर, सह प्रवक्ता बलदेव सिंह समयाल, शिमला जिला अध्यक्ष सतपाल चौहान, राजगढ़ यूनिट के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि कर्मचारी वर्ग इस सामाजिक आंदोलन को सफल करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed