{"_id":"67891cf4718278c21a0d0d18","slug":"virendra-of-sirmaur-will-run-in-sharjah-nahan-news-c-177-1-ssml1028-141339-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शारजाह में दौड़ेंगे सिरमौर के वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शारजाह में दौड़ेंगे सिरमौर के वीरेंद्र
विज्ञापन
धावक वीरेंद्र। संवाद
सचित्र--
1500 और 5000 मीटर दौड़ में लेगा भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल की संगड़ाह पंचायत के लगनू निवासी वीरेंद्र सिंह का चयन शारजाह यूएई में होने वाली ओपन पैरा ओलंपिक एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन पर उनके गांव लगनू में खुशी का माहौल है। वीरेंद्र के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।
यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से 6 फरवरी तक होगी। वीरेंद्र सिंह आयुष विभाग में फार्मेसी अधिकारी के पद पर बोगधार क्षेत्र के टोंडा में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे देश में हुई पैरा ओलंपिक प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। शारजाह में वे 1500 और 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। बता दें कि इससे पहले वीरेंद्र सिंह ने 2017 में जयपुर में 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, 2018 में पंचकूला में 1500 मीटर दौड़ में कांस्य, 2019 में लुधियाना में 5 हजार में सिल्वर और 1500 और 800 मीटर दौड़ में कांस्य, 2019 में 800, 15000 व 5000 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीता चुके हैं।
उन्होंने दाैड़ लगा कर सिरमाैर की कई बीमार जिंदगियों को बचाया। इसके लिए उन्होंने पौने 9 लाख रुपये गरीब बीमारी ग्रस्त लोगों के लिए एकत्रित किए थे।